June 5, 2026
Khattar

अजय शास्त्री
संपादक, बीसीआर न्यूज़

हरियाणा: कोरोना ने पूरे विश्व में कहर बरपा रखा है चारों और कोरोना से त्राहिमाम मचा हुआ है वहीँ भारत भी इस वायरस से अछूता नहीं है, भारत में कोरोना की ये तीसरी लहार है जो बहुत ही खतरनाक है, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें मिलकर कोरोना को हराना है। और साथ ही सावधानी बरतनी है। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में कहा कि कोरोना की तीसरी लहर चली है। हमारे प्रदेश के हालात कुल मिलाकर ठीक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि मास्क जरूर लगाएं और 2 गज की दूरी बनाए रखें। हमें लापरवाही ही नहीं रखनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अगले कुछ दिनों में एक करोड़ मास्क देंगे। मास्क ना पहनने पर ₹500 जुर्माना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में 32 लाख से ज्यादा कोरोना के टेस्ट हुए हैं। हरियाणा में स्कूल 30 नवंबर तक बंद रहेंगे अब स्कूली छात्रों की भी टेस्टिंग होगी। मास्क पहनना अति अनिवार्य है। फिर से हालात बिगड़ने नहीं देने हैं। कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहे हैं, जल्द ही कोई न कोई हल जरूर निकलेगा, तब तक के लिए बचाओ ही दवाई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों से अपील की है कि पराली को जलाए नहीं और अपने यूरिया को पंजाब मत जाने दे। पराली के कई उपयोगी तरीके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुछ फायदे के लिए राजस्थान से बाजरा मत खरीदे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों से अपील की है कि दिल्ली जाने से बचें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 25 दिसंबर को सरकार कई घोषणाएं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *