June 15, 2026
Jitab Hum Pyar Ke Bazi (2)

बीसीआर न्यूज़ (मुम्बई): नफरत करेवाला जितना भी नफरत कर ले, केहू न हम के रोक पाई! लड़ब आखिरी सांस तक काहे कि हम ही जितब प्यार के बाजी!! जी हाँ, चॉकलेटी सिनेस्टार आनंददेव मिश्रा ने साबित कर दिया है कि किसी भी हाल में जीत कर ही रहेंगे जितब हम प्यार के बाजी। लक्ष्मी इंटरटेंमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित रूद्राक्ष फिल्म्स की प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘जितब हम प्यार के बाजी’ प्रदर्शन के लिये पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का प्रदर्शन लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के उपरांत 18 नवंबर से बिहार और झारखंड के लोकप्रिय छवि गृहों में होने जा रहा है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना कांट छांट के यूध्ए सर्टिफिकेट दिया है।

यह फिल्म 110 प्रतिशत दिल को छू जायेगी। म्यूजिक कंपनी एसआरके म्यूजिक कंपनी ने म्यूजिक खरीदा है। पूरे भारत मे इस फिल्म को स्विस क्राफ्ट कंपनी प्रदर्शित कर रही है। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी के इमोशन से भरपूर इस फिल्म के निर्माता सीताराम चैरसिया और निलेश सखिया है। जबकि निर्देशक प्रदीप आर0 शर्मा है। इस फिल्म में आनंद देव मिश्रा का लुक और किरदार मुख्य आकर्षक है। इनका हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों को खूब रोमांचित करेगा। ‘जितब हम प्यार के बाजी’ के लिये अपना मधुर संगीत दिया है अशोक सिन्हा ने। वहीं फिल्म का छायांकन हेमंत के0 अस्थाना ने किया है। जबकि मारधाड़ हीरा यादव का है। नृत्य निर्देशन मूर्ति ने किया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में आनंद देव मिश्रा के साथ अर्चना सिंह, अभिलाषा, साहिल शेख, रितु पाण्डेय, संजय वर्मा, हीरा यादव, विनय श्रीवास्तव, रोबिन, अमर बेताब, माधुरी पाण्डेय, जीतू शुक्ला, संजना सिल्क, रोज लस्कर, नीलम सेठ आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *