June 5, 2026
Kalyan Singh

बीसीआर न्यूज़/दिल्ली: आपको बता दें, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत पहले से बेहतर है। लखनऊ पीजीआई प्रवक्ता के मुताबिक़ कल्याण सिंह बातचीत में जवाब भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया में कल्याण सिंह के निधन को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं वो भ्रामक हैं।

कल्याण सिंह की लोहिया संस्थान में तबीयत बिगड़ने पर बीते रविवार को उन्हें पीजीआई शिफ्ट किया गया। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में भर्ती कल्याण सिंह का उपचार आधा दर्जन डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। डॉ. धीमन ने बताया कि पहले से सेहत में सुधार है। संक्रमण भी कम हुआ है। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीजीआई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया। नड्डा द्वारा बोलने पर उन्होंने आंखें खोलीं और इशारे से कुछ प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल्याण सिंह के बेटे व सांसद राजवीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (समाचार पत्र) व बीसीआर न्यूज़ (न्यूज़ पोर्टल व वेब न्यूज़ चैनल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *