October 10, 2026
petrolium

बीसीआर न्यूज़ नई दिल्ली): पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 17 नवम्बर, 2016 को 44.02 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 16 नवम्बर, 2016 को दर्ज कीमत 44.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 17 नवम्बर, 2016 को घटकर 2989.46 रुपये प्रति बैरल हो गई,  जबकि 16 नवम्बर, 2016 को यह 2994.45 रुपये प्रति बैरल थी। रूपया 17 नवम्बर, 2016 को कमजोर होकर 67.91 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 16 नवम्बर, 2016 को यह 67.78 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-

विवरण इकाई 17 नवम्बर, 2016 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 16.11.2016) 16–11–2016 के लिए मूल्‍य निर्धारण पखवाड़ा(27 अक्टूबर, 2016 से लेकर
 11 नवम्बर, 2016 तक)

 

कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट) (डॉलर प्रति बैरल)  44.02              (44.18) 44.80
(रुपये प्रति बैरल)   2989.46       (2994.45) 2990.85
विनिमय दर (रुपये प्रति डॉलर) 67.91              (67.78) 66.76

कच्‍चे तेल की दैनिक कीमत  – 18.11.2016

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *