June 14, 2026
burhan-wani-father-620x400

बीसीआर न्यूज़ (जम्मू कश्मीर): हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद अब उसके पिता मुजफ्फर वानी भी भारत के खिलाफ खड़े हो गए हैं। यही नहीं कश्मीर को भारत से आजादी दिलाने के लिए वह अपनी इलकौती बेटी को भी आतंकी बनाने को तैयार हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, अब मुजफ्फर वानी घाटी में चल रहे आंदोलनों का प्रमुख चेहरा बन चुके हैं। शुक्रवार (5 अगस्त) को उन्होंने पंपोर में एक बड़ी जनसभा भी की थी। इसमें हजारों लोग उन्हें सुनने के लिए आए हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, यह जनसभा हुर्रयित के नेताओं ने बुलाई थी।

बन गया है अलग ग्रुप: कश्मीर में हाल ही में अलगाववादियों का एक अलग संगठन बनाया गया है। इसमें सैय्यद अली शाह गिलानी, मीरवाज उमर, फारुख और यासीन मलिक शामिल हैं। जनसभा को ‘दरगाह चलो’ नाम से किया गया था। अगर घाटी में कर्फ्यू ना लगा होता तो भीड़ और ज्यादा हो सकती थी। लेकिन कर्फ्यू होने की वजह से लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाए।
मिलिटेंट कर रहे हैं सुरक्षा: वानी के पिता की सुरक्षा में अलगाववादियों की तरफ से कुछ हथियारबंद लोगों को भी लगाया गया है। जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए मुजफ्फर ने कहा था कि वह भारत द्वारा ‘कब्जे’ में लिए गए कश्मीर के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अपनी इललौती बेटी भी देने को तैयार हैं। मुजफ्फर ने यह भी कहा कि इस लड़ाई में अपने दोनों बेटों को खो देने का उन्हें कोई गम नहीं है। बुरहान वानी का भाई खालिद 2010 में हुए एक एनकाउंटर में मारा गया था।
वहीं बुरहान की मौत के बाद घाटी में हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे। वहां अबतक 51 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों की संख्या हजारों में है। इसमें पुलिसवाले और सुरक्षाबल के लोग भी शामिल हैं। बुरहान के अंतिम संस्कार के लिए घाटी में लगभग 50 हजार लोग आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *