June 13, 2026
susheel_1594223316 (2)
  1. *सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक और एक्टर ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।*

बीसीआर न्यूज (अजय शास्त्री/कर्नाटक) सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक और एक्टर ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
यह एक्टर कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री के सुशील गोवड़ा थे। 30 साल के सुशील ने अपने घर मांड्या कर्नाटक में जान दी। सुशील ने यह कदम क्यों उठाया यह खुलासा भी नहीं हो सका है। सुशील टीवी शो अंथापुरा में लीड रोल प्ले कर रहे थे। उनकी मौत की खबर से साउथ इंडस्ट्री हैरान है।

*रिलीज होने वाली है पहली फिल्म*

टीवी शो के अलावा सुशील की पहली फिल्म सालगा रिलीज होने वाली थी। जिसमें वे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आने वाले थे। इस फिल्म से डायरेक्टर दुनिया विजय डेब्यू कर रहे हैं। सुशील की मौत की खबर पर टीवी शोअंथापुरा के डायरेक्टर अरविंद कौशिक ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए लिखा- बेहद दुख भरी खबर मैंने सुनी। सुशील गोवड़ा नहीं रहे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

*डायरेक्टर ने दिया ट्रिब्यूट*

उनकी फिल्म के डायरेक्टर दुनिया विजय ने लिखा- जब मैंने उन्हें पहली बार देखा तो मैंने सोचा ये हीरो मैटेरियल है। वो तो फिल्म रिलीज होने से पहले ही हमें छोड़ गया। समस्या भले जो भी हो आत्महत्या उसका हल नहीं है। मौतों का यह सिलसिला इस साल शायद थमेगा नहीं। ये सिर्फ लोगों में कोरोना का डर नहीं, बल्कि काम न होने के कारण वे अपना भरोसा खोते जा रहे हैं। यह ऐसा समय है जब सबसे ज्यादा मजबूत रहकर मुसीबत से बाहर आने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *