अजय शास्त्री (संपादक)
दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू हो रही हैं। इसी दिन से 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक्सट्रा क्लास भी शुरू होंगी।
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू होंगी। हालांकि, 9वीं-10वीं-12वीं के सभी छात्रों की छुट्टियां नहीं होंगी। इन कक्षाओं में पहुंचे कमजोर छात्रों के लिए एक्सट्रा क्लास लगेंगी। एक्सट्रा क्लास की शुरुआत भी 11 मई से हो रही है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एक्सट्रा क्लास का उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना है, जो किसी एक या एक से ज्यादा विषय में कमजोर हैं। ये बच्चे एक्सट्रा क्लास में उन विषयों को दोबारा से समझ सकते हैं, जिन्हें समझने में उन्हें परेशानी आती है।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एक्सट्रा क्लास सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक लगेंगी। वहीं, शिक्षकों को सुबह 7.20 से 11 बजे तक ड्यूटी करनी होगी। ऐसे स्कूल जहां दो शिफ्ट में कक्षाएं लगती हैं। वहां, एक्सट्रा क्लास अलग-अलग विंग में लगेंगी। सरकार की तरफ से इस बारे में सर्कुलर जारी किया जा चुका है।
शिक्षा विभाग का आदेश
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया है, “शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई, 2026 से 30 जून, 2026 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, कक्षा 9, 10 और 12 के स्टूडेंट्स के लिए रेमेडियल क्लास सोमवार, 11 मई 2026 से शनिवार, 23 मई 2026 तक स्कूलों में टीचिंग स्टाफ और स्कूल कैंपस की उपलब्धता के आधार पर लगाई जाएंगी। इन सेशन का मकसद खास कॉन्सेप्ट को मजबूत करना और ओवरऑल लर्निंग आउटकम को बेहतर बनाना होगा।” पहली कक्षा सुबह 7.30 से 8.30 तक होगी। वहीं, दूसरी रेमेडियल क्लास 8.30 से 9.30 तक होगी। तीसरी रेमेडियल क्लास 9.30से 10.30 तक होगी।


शिक्षा विभाग के आदेश की अहम बातें
- हर पीरियड एक घंटे का होगा।
- कक्षा 9 और 10 के लिए, साइंस और मैथ पर फोकस होना चाहिए। हालांकि, हेड ऑफ स्कूल एकेडमिक जरूरतों, रिजल्ट एनालिसिस और सब्जेक्ट टीचर की मौजूदगी के आधार पर दूसरे सब्जेक्ट चुन सकते हैं।
- कक्षा 12 के लिए, रेमेडियल क्लास के सब्जेक्ट हेड ऑफ स्कूल स्टूडेंट्स की एकेडमिक जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं।
- जरूरतमंद स्टूडेंट्स पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए।
- स्कूल हेड को समर वेकेशन शुरू होने से पहले रेमेडियल क्लास का टाइमटेबल तैयार करना होगा और उसे संबंधित डीडीई को जमा करना होगा।
- स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को मौजूद तरीकों से इन्फॉर्म किया जाना चाहिए।
- रेमेडियल क्लास के दौरान स्कूल यूनिफॉर्म पहनना जरूरी है।
- स्टूडेंट्स की अटेंडेंस ऑनलाइन मार्क की जानी चाहिए।
- रेमेडियल क्लास में आने वाले स्टूडेंट्स के लिए पेरेंट्स की सहमति लेनी होगी।
