June 15, 2026
Sujit Kumar - Satya (1)-1

बीसीआर न्यूज़ (मुम्बई): सुपरहिट फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह इन दिनों श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित हो रही भोजपुरी फिल्म सत्या शूटिंग गुजरात के भुज में कर रहे हैं। दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन कर, एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन पावरस्टार पवन सिंह केंद्रीय भूमिका में हैं तथा नायिका अक्षरा सिंह हैं। भोजपुरी सिनेमा में पहली बार निर्देशक सुजीत कुमार सिंह अपनी फिल्म में पहली बार दो दिन तक हेलीकॉप्टर से शूटिंग की गई है। साथ ही दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवाये हैं। फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ‘पप्पू’ हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, मारधाड़ रॉकी राव व बाजीराव, संकलन दीपक जौल का हैं। मुख्य भूमिका में पावर स्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि है।

गौरतलब है कि बिहार के वैशाली जिला के बेलवर (सती स्थान) ग्राम निवासी सुजीत कुमार सिंह सन् 1990 में मुंबई आकर अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत बॉलीवुड के कई बड़े निर्देशकों हामिद अली, अशोक गायकवाड, विपुल शाह, विजय रेड्डी, अनिल गांगुली, हेमा मालिनी आदि के साथ बतौर सहायक निर्देशक की थी। उसके बाद सन् 2000 में भोजपुरी सिनेजगत की तरफ अपना रूख किये। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय के साथ मुख्य सहायक निर्देशक भोजपुरी फिल्म कन्यादान से शुरुआत किया। उसके बाद निर्माता निर्देशक रमाकान्त प्रसाद की कई सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में सह निर्देशक रह चुके हैं।

निर्देशक सुजीत कुमार सिंह पहली भोजपुरी फिल्म इन्द्रा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित संजय सिंह राजपूत की राकेश मिश्रा अभिनीत जान तेरे लिये से स्वतंत्र निर्देशन करके एक कुशल निर्देशक के रूप में अपनी अलग पहचान बना लिये। उसके बाद पावर सुपरस्टार पवन सिंह अभिनीत वसुंधरा मोशन पिक्चर प्रा लि की भोजपुरिया राजा के सुपर डुपर हिट होने के साथ ही उन्हें कुशल निर्देशक के रूप में अलग पहचान मिली। इस फिल्म के जरिये वे एक सफल निर्देशक के रूप में भोजपुरी सिनेजगत में स्थापित हो चुके हैं। जहाँ उनके निर्देशन में किशोरी फिल्म्स की धड़कन निर्माणाधीन है, वहीं इसी बैनर की पंडित और पठान की शूटिंग मार्च में की जायेगी। उसके बाद इसी बैनर की भोजपुरी फिल्म वान्टेड का निर्माण किया जायेगा। इन सभी फिल्मों में लाखों सिनेप्रेमियों के दिल की धड़कन पावर स्टार पवन सिंह केन्द्रीय भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *