June 15, 2026
sonakshi

बीसीआर न्यूज़ (मुम्बई): साल 2016 में आए दिन बॉलीवु़ सेलिब्रिटीज के बीच कभी ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिलीं तो कभी तलाक की। हालांकि प्रीति जिंटा, उर्मिला, असिन जैसी अदाकाराओं ने शादी भी की है। लिहाजा अब साल 2017 में बॉलीवुड की दबंग गर्ल भी किसी को अपना हमसफर बनाने वाली हैं। जी हां, खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ जल्द ही यानी इसी साल के फरबरी माह में इंगेजमेंट कर सकती हैं।

बता दें कि सोनाक्षी को कई बार बंटी के साथ कैमरे में कैद किया गया है। बंटी और सोनाक्षी की डेटिंग 2012 से ही चल रही है। आपको बता दें कि बंटी सोहेल खान की बीवी सीमा खान के भाई हैं। खबरें ऐसी भी थीं कि बंटी सोनाक्षी से पहले कथित तौर पर दिया मिर्जा, नेहा धूपिया और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। बंटी की शादी अंबिका चौहान से हुई थी, जो केवल 4 साल चली थी।

खबरें ये भी आ रही हैं कि सोनाक्षी और सजदेह के बीच बढ़ती नजदीकियों से उनके पेरेंट्स काफी नाराज हैं। सोनाक्षी और बंटी की रिलेशनशिप से उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हां बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। पहले से ही शादी शुदा बंटी को सोना के पेरेंट्स को जरा भी रास नहीं आ रहे हैं और यही वजह है कि दबंग गर्ल से उनके परिवार वालों की नाराजगी का खास कारण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *