June 14, 2026
priyanka-chopra

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 1544 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="7027819977" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

प्रियंका इतना रोयीं कि कोई उन्हें चुप नहीं करा पाया

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म जय गंगाजल को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में उनके दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका की तारीफ हर कोई कर रहा है। फिल्म का ट्रेलर देखकर हर किसी को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। मानव ने एक फाइट सीन के बारे में बताया जिसमें प्रियंका को उठकर मानव को किक मारनी थी। गलती से प्रियंका की लात मानव के गले पर जाकर लगी। शूट के बाद प्रियंका मानव से पूछने आईं कि वो ठीक हैं या नहीं। मानव के ठीक होने के बावजूद प्रियंका को अचानक रोना आ गया। उस मौके पर प्रियंका इतना रोयीं कि कोई उन्हें चुप नहीं करा पाया। खुद मानव को भी अपने सारे काम छोड़कर प्रियंका को चुप कराने आना पड़ा और शूट एक घंटे तक रुका रहा। बता दें कि, फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका ने लात-घूंसों के साथ-साथ कई दमदार पंच डॉयलॉग्स भी मारे हैं। कुछ ही समय पहले आई फिल्म सिटिलाइट्स के एक्टर मानव कॉल भी प्रियंका के साथ प्रकाश झा की इस फिल्म में हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान मानव कौल ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताईं हैं। मानव की माने तो एक फाइट सीन के दौरान प्रियंका को उठकर उन्हें जोरदार किक मारनी थी, लेकिन गलती से प्रियंका की लात मानव के गले पर जाकर लग गई। हालांकि दोनों एक्टर्स ऐसी गलतियों के लिए तैयार थे, मगर फिर भी वो किक काफी जोर से लगी। इसके लिए प्रियंका को काफी गिल्टी महसूस हुई।

शूटिंग के बाद प्रियंका मानव से उनका हाल पूछने आईं कि वो ठीक हैं या नहीं। मानव के ठीक होने के बावजूद प्रियंका को अचानक रोना आ गया। उस मौके पर प्रियंका इतना रोयीं कि कोई उन्हें चुप नहीं करा पाया। खुद मानव को भी अपने सारे काम छोड़कर प्रियंका को चुप कराने आना पड़ा और शूट एक घंटे तक रुका रहा, लेकिन सल जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी स्टार का ऐसा इमोशनल रूप शायद ही किसी ने देखा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *