June 13, 2026
Sharjil Imam

राष्ट्रद्रोह के आरोपित जेल में बंद शरजिल इमाम कोरोना संक्रमित

22 जुलाई 2020
(टीम बी.सी.आर.न्यूज़)

गुवाहाटी। राष्ट्रद्रोह के आरोप में गुवाहाटी केंद्रीय कारागर में बंद शरजिल इमाम कोरोना संक्रमित पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शरजिल का इलाज जेल में ही चल रहा है। ज्ञात हो कि गुवाहाटी केंद्रीय कारागार के काफी संख्या में कैदी कोरोना संक्रमित हैं। जिनका इलाज जेल में ही चल रहा है। उल्लेखनीय है कि नागरिक्ता कानून विरोधी आंदोलन के समय से ही गत फरवरी माह से ही शरजिल इमाम गुवाहाटी केंद्रीय कारागार में बंद हैं। मिली जानकारी के अनुसार गत 19 जुलाई को शरजिल को दिल्ली ले जाने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम गुवाहाटी कारागर में पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार शरजिल के कोरना संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम बुधवार को लौट जाएगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *