June 15, 2026
Sharukh Khan

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): शाहरुख खान मेकर आनंद एल राय की आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों से खबर मिली है कि फिल्म के सेट पर शाहरुख के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में शाहरुख को काफी चोट आई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में शाहरुख की जान बाल-बाल बची है।

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, शूटिंग फिल्म सिटी में चल रही थी। तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। वहीं पर शाहरुख और बाकी क्रू मेंबर खड़े थे। इसमें शाहरुख और दो घायरल क्रू मेंबर को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।

फिलहाल सभी को डिसचार्ज कर दिया गया है। फिल्म की शूटिंग दो दिन के लिए रोक दी गई है। शाहरुख खान के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। 1993 में फिल्म ‘डर’ के दौरान उनकी एड़ी में चोट लग गई थी। इसके बाद एक बड़ा हादसा चेन्नई एक्सप्रेस के सेट पर भी हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *