June 28, 2026
ummeed ki nayi subah

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली/राजू बोहरा): दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर हाल में एक नया डेली धारावाहिक “उम्मीद नई सुबह की“ शुरु हुआ है जिसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार दोपहर को डीडी नेशनल पर १:30 बजे शुरू हुआ है। “उम्मीद नई सुबह की“ एक महिला प्रधान सोशल व सामाजिक धारावाहिक है जो “साहित्य अकादमी“ द्वारा पुरस्कृत चर्चित उपन्यास “दीवारो के पार आकाश“ पर आधारित है। इस चर्चित व प्रतिष्ठित उपन्यास की लेखिका कुंदनिका कपाडि़या है जिसका हिन्दी अनुवाद नन्दिनी मेहता ने किया है जबकि इसकी धारावाहिक के लिए पटकथा व संवाद जानेमाने लेखक पारस जायसवाल लिख रहे है जो दूरदर्शन के लिए अनेक लोकप्रिय डेली शो लिख चुके है।

दूरदर्शन के लिए इस दिलचस्प डेली शो का निर्माण “क्रिएशन्स“ के बैनर तले किया जा रहा है जिसके निर्माता नीपा सत्येन है जबकि इसका निर्देशन टेलीविजय के जानेमाने डायरेक्टर अभिषेक दुधैया रहे है जो अब तक दूरदर्शन और प्राइवेट चैनल तक के लिए अनेक लोकप्रिय धारावाहिक निर्देशित कर चुके है जिनमे उनके द्वारा निर्देशिक अब तक पाँच हजार से ज्यादा ऐपिसोड दर्शको के लिए टेलीकास्ट हो चुके है। दूरदर्शन के लिए ही इससे पूर्व “एहसास-कहानी एक घर की“, “अग्निपथ“, “तुमको न भूल पायेगे“, “कब क्यों और कहा“, “ये दिल के रिश्ते“, जैसे दर्जनो लोकप्रिय धारावाहिक डायरेक्ट कर चुके है। इसके अलावा अभिषेक दुधैया प्राइवेट चैनल्स के भी कई चर्चित शो डायरेक्ट है जिनमे स्टार प्लस का “मिली“ जैसे कई और लोकप्रिय शो भी शामिल है। इस धारावाहिक से बतौर क्रिएटीव डायरेक्टर के रूप में जुडी है जानीमानी निर्मात्री व निर्देशिका सुशीला भाटिया है जो पिछले करीब तीस वर्षो से दूरदर्शन के लिए काम कर रही है। उनका पिछला शो “इम्तिहान“ भी डी डी के दर्शको में खासा चर्चित रहा है।
दूरदर्शन के इस डेली धारावाहिक में “उम्मीद नई सुबह की“ में बड़े व छोटे पर्दे के दर्जनो लोकप्रिय कलाकार अहम भूमिकाओं को निभा रहे है जिनमे आम्रपाली गुप्ता, मानस शाह, अपरा मेहता, अनिल धवन, शक्ति सिंह, उर्वशी उपाध्याय , सन्नी पंचोली, स्वीटी सिन्हा, खुशी मुखर्जी, राहुल पटेल, प्रिया, कश्यप पाठक जैसे चर्चित कलाकार मुख्य रूप से शामिल है। धारावाहिक की कहानी वसुधा नामक एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो महिला अधिकारों लिए लड़ती है। वसुधा की चैलेंजिंग भूमिका जानीमानी टीवी अभिनेत्री आम्रपाली गुप्ता निभा रही है। जो इस से पहले अनेक प्राइवेट चैनल्स और दूरदर्शन के चर्चित टीवी शोज में शानदार किरदारों को निभा चुकी है और वर्तमान समय में लम्बे समय से जीटीवी के लोकप्रिय शो “कबुल है “ में अहम भूमिका निभा रही है। “दीवारो के पार आकाश“ में वह एक सशक्त भूमिका अदा कर रही है जो दर्शको को खासी पसंद भी आ रही है। महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित दूरदर्शन का यह डेली धारावाहिक समाज में स्त्री की आवाज को बुलंद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *