June 15, 2026
DK

बीसीआर न्यूज़ (अजय शास्त्री/नई दिल्ली): पदर्पण प्रेाडक्शन हाउस द्वारा नव निर्मित हिंदी धारवाहिक ‘संसार‘ की लाॅचिंग की गई। इस लांचिंग कार्यक्रम में धारवाहिक ‘संसार‘ के निर्माता डी के भारद्वाज लेखक एवं निर्देशक भूपेन्द्र तितरा सहित धारावाहिक के अन्य कलाकार मौजूद हुए।

आपको बता दें, कि इस धारावाहिक का प्रसारण दिशा टीवी पर 13 अगस्त से प्रत्येक रविवार को रात्रि 11 बजकर 30 मिनट पर किया जाएगा। यह धारावाहिक समाज में हो रही विभिन्न घटनाओं और मुद्दों पर आधारित है, और यह धारावाहिक समाज के ऐसे ही मुद्दों को उजागर करेगा जो समाज के लिए नासूर बनता जा रहा है। और निश्चित ही इस तरह के धारावाहिक से समाज में जागरूकता देखने को मिलगी।
इस धारावाहिक के लेखक एवं निर्देशक भूपेद्र तितरा ने बताया कि संसार एक ऐसा धारावाहिक है जिसमें संसार में विभिन्न मनुष्यों की परिस्थितियों को उजागर किया गया है। और समाज के विभिन्न ऐसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है जो हमारे समाज और देश के लिए हानिकारक है।

धारावाहिक के निर्माता दीपक भारद्वाज ने बताया कि संसार के पहले संस्करण में यह दिखाया गया है, कि एक व्यक्ति किस तरह से अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है, और इस दौरान उसे अपने जीवन में किन किन तरह की परिस्थितियों से गुजरना पडता है। इस कार्यक्रम में निर्माता डी के भारद्वाज ने प्रायोजक श्री अंजनी कूरियर सर्विसेज को धन्यवाद किया इसमें पदर्पण फिल्म एंड थिएटर इंस्टीट्यूट के कलाकारों ने काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *