June 13, 2026
b61bab4f-ce05-4b9a-a246-3599db8635e3

कोरोना योद्धा संजय धीमान को किया सम्मानित

अजय शास्त्री
(संपादक व प्रकाशक)
बीसीआर न्यूज़ (बॉलीवुड सिने रिपोर्टर- समाचार पत्र)

मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर कोरोना महामारी (कोविड-19) इस वैश्विक संकट में जो अतुलनीय सेवा में अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान ने अपने पूरे समूह को साथ लेकर पहले लॉकडाउन से चौथे लॉकडाउन तक जिस प्रकार सड़को ,गलियों में घूम रहे बेसहारा पशुओ ,गरीब जरूरतमंदों के लिए प्रशाशन के देखरेख में निरन्तर भोजन की सेवाएं दी है वह अतुलनीय है जिसपर महर्षि वाल्मीकि मेमोरियल धर्मार्थ न्यास परिवार सम्मानित संजय धीमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट व उनकी पूरी टीम परिवार का आभार व्यक्त करते हुए संजय धीमान जी को सम्मनित किया गया श्री संजय धीमान ने कोरोना महामारी के इस वैश्विक संकट काल मे बेहद विपरीत परिस्थितियों में मानव सेवा का जज्बा दिखाते हुए अपनी जान की बाजी लगाकर जिस तरह से मुज़फ्फरनगर वासियो को कोरोना के प्रकोप से बचाने का अद्दभुद कार्य किया है निश्चय ही वह अत्यंत प्रशसनीय एवम सराहनीय है जिस पर आपको व आपकी टीम को सम्मानित करते हुए साधुवाद दिया गया।
सम्मान करने वालो में मनोज कुमार,मोनिका देवी,सुरेश चंद आर्य, सोमनाथ सिंह,वैभव गोश्वामी,गौतम आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *