June 13, 2026
salman -lulia

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 669 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="7593448379" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): दबंग स्टार सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां खबर मिली है कि सलमान ने अपनी गर्लफ्रैंड लुलिया से सगाई कर ली है। यह खबर भारतीय मीडिया से नहीं बल्कि रोमानिया में मीडिया की और से जारी की गई है।

दरअसल 5 हफ्ते पहले रोमानिया वापिस लौटी लुलिया के हाथ में एक अंगूठी देखी गई। इसे देख ऐसा लग रहा है कि जैसे ये सगाई की अंगूठी है। आपको बता दें कि सलमान कई बार लुलिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। इतना ही नहीं पिछले साल सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में भी लुलिया मौजूद थी। इसके अलावा वह उनके परिवार से भी मिल चुकी हैं।

फिलहाल इस बात की सलमान या लुलिया की और से कोई पुष्टि नहीं की गई। बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी फिल्म सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *