June 5, 2026
Sahil Ambarsariya

अजय शास्त्री
संपादक व प्रकाशक, बॉलीवुड सिने रिपोर्टर व बीसीआर न्यूज़

नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसे शख्स से रुबरु कराने जा रहे हैं जो भारतीय गीत व संगीत के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है | जी हाँ, हम बात कर रहे हैं दिल्ली के गायक ‘साहिल अम्बरसरिया’ की, जो कम समय में ही भारतीय संगीत व गानो की बुलंद आवाज बन के उभर रहे हैं | साहिल ने कई भाषाओँ में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है जिसमे पंजाबी, हरियाणवी, हिन्दी व भोजपुरी शामिल हैं |
अब आपको बताते हैं कि साहिल अम्बरसरिया कौन है जी हाँ, साहिल मूल रुप से दिल्ली के हैं तथा इनका जन्म और पढाई लिखाई भी दिल्ली में ही सम्पन्न हुई हैं | बचपन से ही साहिल संगीत के प्रति समर्पित है।
साहिल ने संगीत के महत्व को समझते हुए भोजपुरी गानो के साथ साथ पंजाबी व हरिवाणवी गाने भी गाये | और अपनी एक अलग पहचान बनायीं।
एक खास बातचीत में साहिल अम्बरसरिया ने बताया कि मैं शुरू से ही भिन्न भिन्न भाषाओं के गानो व संगीत को सुनता आया हूँ | क्यूँकि हमारे देश की हर एक भाषा अपने आप में हमारी संस्कृति को संयोजे हुए हैं, जिसमे मिठास के साथ साथ अपना पन कूट-कूट कर भरा हैं | ‘साहिल अम्बरसरिया ने अपने गाँव की तरफ रूचि के बारे में बताते हुए कहा कि “मैं बचपन से ही गाँवो में बहुत रूचि रखता हूँ, साथ ही मनोरंजन जगत मे 15 साल से काम कर रहा हूँ, जिससे मुझे संगीत जगत के बारे में काफी जानकारी प्राप्त हुई | और आज दर्शकों के प्यार और आशिर्वाद से संगीत जगत मे तेजी से आगे बढ़ रहा हूँ | आज हिन्दी सहित भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी देश-दुनिया के कौन-कौन में बोली और सुनी जाती हैं | हम इस क्षेत्र मे एक अलग माइंड सेट के साथ काम कर रहे हैं, हमे उम्मीद है की हमारा ये प्रयास भारतीय संगीत को नया मुकाम देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *