अजय शास्त्री (संपादक)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: ये बात सभी को हैरान कर रही है क्योंकि पीतमपुरा के वीपी ब्लॉक में किराये पर रह रहे गरीब लोगों को चुन-चुन कर ब्लॉक से निकाला जा रहा है और घर खाली करवाए जा रहे हैं।
अब आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर मामला क्या है – पीतमपुरा के वीपी ब्लॉक में सभी फ्लैट जनता फ्लैट श्रेणी के हैं और ये सभी को पता है कि जनता फ्लैट किस श्रेणी के लोगों अलॉट किये जाते हैं।
अब यहाँ पर कुछ ऐसे लोग आकर बस गए हैं जो इस जनता फ्लैट की श्रेणी के लोगों को पसंद नहीं करते और खुद को उच्च श्रेणी का बताकर और अपनी ताकत और पहचान शासन-प्रशासन तक बताकर इन जनता फ्लैट की श्रेणी के लोगों का जीना हराम कर दिया है और इस तरह के किरायेदारों पर गलत इल्ज़ाम लगाकर, डराकर व धमकाकर और मारपीट करके उनको ब्लॉक से बहार खदेड़ा जा रहा है जिस कारण ब्लॉक का माहौल बिगड़ता जा रहा है।
आपको बता दें कि इस तरह के मामले इतने बढ़ गए है कि अब ये मामले ब्लॉक तक ही सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि ब्लॉक की आरडब्लूए और थाने तक इनकी गूँज सुनाई देने लगी है।
पीड़ित परिवारों के मुताबिक उनको इतना प्रताड़ित किया जा रहा है कि इन परिवारों को मजबूरन घर छोड़ना पड़ रहा है। इनका कहना है कि हमने पुलिस थाने में भी शिकायत की है मगर हमारी कोई सुनवाई नही हो रही है इसलिए हम मीडिया की शरण में आये हैं।
बीसीआर न्यूज़ के संज्ञान में आये इस मामले के सम्बन्ध में सम्बंधित विभाग और शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि इस मामले को अपने संज्ञान में लेकर और अपने स्तर पर जांच करवा कर इस मामले को सुलझाने का कष्ट करें ताकि ब्लॉक का माहौल प्रेम और सौहार्दपूर्ण बना रहे।
