June 5, 2026
Vikas Sharma Republic TV

अजय शास्त्री
संपादक व प्रकाशक- बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (समाचार पत्र) व बीसीआर न्यूज़ (वेब न्यूज़ पोर्टल)

बीसीआर न्यूज़: रिपब्लिक भारत टीवी के मशहूर एंकर विकास शर्मा का निधन हो गया है। वह पिछले तीन दिनों से बीमार थे और गुरुवार शाम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार था। पिछले दिनों पहले वह कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन इसे उन्होंने मात दे दी थी और स्वस्थ हो गए थे।
वह रात 9 बजे ये भारत की बात है शो को प्रस्तुत करते थे। रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने कहा है कि यह उनके न्यूज नेटवर्क के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि विकास की एंकरिंग का अलग अंदाज था और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि अब विकास नहीं रहे। अर्नब गोस्वामी ने कहा कि विकास जमीन से जुड़े हुए एंकर थे और बहुत टैलेंटेड थे।
बीसीआर न्यूज़ विकास शर्मा के अचानक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *