June 15, 2026
14455966_623962321139443_420423761_o

बीसीआर न्यूज़ (भोपाल/म. प्र.): आर सी सरकार के नाम से मशहूर किरण चौकसे अखिल भारतीय मंच जन जागरूकता अभियान (सरकार नहीं ”सहारा” चाहिए) की नेतृत्वकर्ता महानायिका क्रन्तिकारी देश भक्त, एक समाज सेविका, लेखिका और सलाहकार है। उसके इन क्रांतिकारी उद्देश्य और आशावादी सिद्धांतों ने पूरी दुनिया के साधारण लोगों को नागरिक अधिकारों एवं जन जागरूकता अभियान के लिये प्रेरित किया। उसे गरीब और भिखारी वर्ग की मसीहा कहा जारहा है। कई साधारण लोग उसे माता कहकर बुलाते हैं क्योंकि लोगों का मानना है कि वो महाकालिका की अनन्या भक्त है।

किरण चौकसे समुच्च मानव जाति के लिए मिशाल हैं। उसने हर परिस्थिति में अहिंसा और सत्य का पालन किया और लोगों से भी इनका पालन करने के लिये कहा। साथ ही अपने क्रांतिकारी विचारों के माध्यम से उसने जन साधारण के दिलों में देश भक्ति की मशाल प्रज्वलित कर दी, जो वक़्त के साथ धीरे धीरे लुप्त होती जारही थी। उसने अपना जीवन सदाचार में गुजारा। वह सदैव परम्परागत भारतीय पोशाक पहनती है। साधारण परिवार की साधारण सी लड़की होते हुए भी वो अपने आसाधारण विचारों के साथ रजिया सुलतान और झाँसी की रानी की तरह दिखाई देती है। उसकी कलम के ज़ोर पर उसने अच्छो अच्छों की छुट्टी कर दी है। फिर भले ही वो संत समाज के लोगों के लिए हो या पोलिटिकल पार्टी से जुड़े लोगों के लिए कही गई कोई बात हो। सदैव शाकाहारी भोजन खाने वाली इस महानायिका ने आत्मशुद्धि के लिये अपने गले में तिरुपति बालाजी महाराज के दरवार से मिली तुलसी की माला को अपने गले में धारण कर रखा है। इस माला को पहनकर वो हर एक चुनौती का समाना बड़े ही सहज ढंग से करती है। क़ुदरत को मानने वाली ये हर एक धर्म, जाति, मजहब और हर एक प्रान्त के लोगों के लिए अपने दिल में उदार भाव रखती है।

*) प्रारंभिक जीवन

किरण चौकसे (RC Sarkaar) का जन्म छोला रोड भोपाल (म. प्र.) में 05 मार्च सन् 1982 को हुआ था। उनके पिता श्री तुलसीराम चौकसे रेल्वे कर्मचारी पांचवी शिक्षा प्राप्त मजदुर परिवार है। किरण चौकसे की माँ श्रीमती सुमन बाई चौकसे अअत्यधिक धार्मिक प्रवित्ति और सदाचारी आचरणों की सभ्यता, संस्कृति और परम्पराओं का निर्वाह करने वाली महिला है। जिसका प्रभाव किरण चौकसे पर बाल्यावस्था से ही पड़ा और इन्ही मूल्यों की वजह से वो वर्तमान जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी रही हैं।

ईश्वर पर आपार आस्था रखने पर स्वाभाविक रूप प्रारंभ से ही उसने अहिंसा, शाकाहार, आत्मशुद्धि और विभिन्न धर्मों और पंथों को मानने वालों के बीच परस्पर सहिष्णुता को अपनाया। किरण की ये विशिष्टा ही जन साधारण के लोगों के दिलों में घर करती गयी। जिसकी वजह से हिन्दू धर्म के लोगों ने ही नहीं बल्कि मुसलमान, आदिवासी, दलित और हर धर्म जाति के लोगों ने किरण चौकसे का समर्थन बड़ी ही उत्साह के साथ किया। साधारण परिवार की लड़की होने की वजह से भीख मांगते हुए बच्चों को देखकर वो खुदको निर्भल और आशय महसूस करती थी, लेकिन जैसे जैसे वक़्त जाता रहा और वैसे ही वैसे युवावस्था में आते ही उसने इसी निर्बलता को अपनी तगात बनकर भ्रष्ट भोगियों के खिलाफ एक वैचारिक जंग का शुभारंभ जन जागरूकता अभियान के माध्यम से सोसियल साइट फेसबुक पर किया।

*) जन जागरूकता अभियान और किरण चौकसे (RC Sarkaar)

सरकार नहीं ”सहारा” चाहिए मंच एक जन-जागरूकता अभियान है। किरण चौकसे (RC SARKAR) की तरफ से क्रिएट किया गया वो अभियान है जिससे जनता की छोटी छोटी जरूरतों को ध्यान में रखकर ”भारत सरकार” से अपील लगाई जारही है और भ्रष्ट भोगियों के खिलाफ खुलकर आवाज बुलंद कर ”जनता सरकार” के अंदर देश भक्ति की एक प्रजलित मशाल जलाई जारही है।

जन साधारण का सामाजिक,मानसिक,नैतिक,चारित्रिक,बैद्धिक व आध्यात्मिक विकास करना ही किरण चौकसे (RC SARKAR) का एक मात्र उद्देश्य बन गया है। वो खुदको एक क्रन्तिकारी देश भक्त के रूप में जनता सरकार के सामने अपनी उपस्थिति फेसबुक के माध्यम से दे रही है।

ये किरण चौकसे (RC SARKAR) की पंक्तियाँ खुद अपने लिए कहीं गई हैं –

”मेरी हार भी जीत का प्रतीक होगी!
मेरी जीत,मेरे अस्तित्व का एक हिस्सा है।
मैं कर्मठ हूँ, कोशिशें तो करुँगी ही ”साहब”
ये बुलंदियां आसमान की ज़मीन का किस्सा है,,।

अभियान के विशेष उद्देश्य
——————————

१) भिखारी वर्ग को सहारा (रोटी,कपडा,मकान और परिचय-पत्र)।

२) युवा वर्ग को उनकी योग्यता अनुसार रोज़गार (हिंदुस्तान के हर इक नागरिक के भविष्य को लेकर जवाब देहि रखता है ये हिंदुस्तान। इसलिए हिन्दुतान के हर एक युवा का अधिकार बनता है ”भारत सरकार” से अपने लिए रोज़गार की मांग करने का। इस हक़ और अधिकार के बीच अगर कोई आया तो वो इस देश का ”गद्दार” होगा।

३) भ्रष्ट भोगियों के लिए आजीवन कारावास।

—–॥ सरकार नहीं ”सहारा” चाहिए ॥——-
जन-जागरूकता अभियान (अखिल भारतीय मंच)
– – जय हिन्द, जय भारत, जय जनता सरकार- –
___________
नाम : किरण चौकसे (RC SARKAAR)
(समाज सेविका, लेखिका, सलाहकार)
कार्यलाय : सरकार नहीं ”सहारा” चाहिए
मकान न.2, गली न.1,अलाहबाद बैंक के पास,
छोला रोड भोपाल (म. प्र.), पिन कोड न. 462001,
M/ +91 881 881 55 31 (whtsup no)
——————————————————–
E-mail : balajiexcel.rc@gmail.com
——————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *