June 5, 2026
Raj Kundra

बीसीआर न्यूज़/मुंबईः पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन पर अश्लील फिल्म के निर्माण और मोबाइल ऐप के जरिए इसके प्रसार का आरोप है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरवरी अश्लील फिल्म बनाने और ऐप्स के जरिए उसे अपलोड करने के बारे में खुलासा किया था. हालांकि मुंबई पुलिस ने मामले से जुड़ी और जानकारी हासिल करने के लिए राज कुंद्रा के लिए 7 दिन की पुलिस हिरासत मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने मुंबई पुलिस के आग्रह को अदालत आस्वीकार कर दिया.

इससे पहले अदालत ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए थे. जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच राज को लेकर उनके घर गई थी. इससे पहले अदालत ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए थे. जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच राज को लेकर उनके घर गई थी. इसके साथ ही उनके घर की तलाशी भी ली गई थी.

राज कुंद्रा के घर के साथ ही उनके ऑफिस की भी तलाशी ली गई, जहां से क्राइम ब्रांच ने एक सीक्रेट लॉकर से कुछ वीडियोज भी बरामद किए हैं. मामले में राज कुंद्रा की पत्‍नी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से भी पूछताछ की गई है. मामले में राज कुंद्रा की पत्‍नी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से भी पूछताछ की गई है.

बता दें, मुंबई पुलिस ने इसी महीने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता बताया था और साथ ही उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने की बात भी कही थी. इसके साथ ही राज कुंद्रा के पूर्व असिस्टेंट उमेश कामत का नाम भी लिया था. इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारी हो चुकी हैं. जिनमें राज कुंद्रा से लेकर उनके आईटी हेड रायन थोर्पे भी शामिल हैं.

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (समाचार पत्र) व बीसीआर न्यूज़ (वेब न्यूज़ चैनल व वेब पोर्टल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *