June 15, 2026
Bus

बीसीआर न्यूज़ (मध्यप्रदेश): रतलाम से मंदसौर जा रही बस शुक्रवार को नामली के पास बारा पत्थर इलाके में पानी से भरी एक खदान में गिर गयी जिसमें 20 से अधिक की मौत हो गयी है। बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। यह हादसा शुक्रवार सुबह 10:30 बजे के करीब हुआ। सूत्रों के अनुसार, बस की स्पीड तेज थी। बस के पानी से भरी खदान में गिरने के कारण यात्रियों का बचना असंभव हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और लोगों को जेसीबी से बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ शवों को बाहर निकाला गया और करीब 10 से ज्यादा घायलों को रतलाम रेफर किया गया है।

आठ शवों को रतलाम पहुंचाया गया है। गाड़ी ‘ममता बस सर्विस’ की बताई जा रही है। घायलों के मुताबिक बस ड्राइवर तेजी से बस चला रहा था। उसे ऐसा करने के लिए मना भी किया गया लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान अचानक बस पलटी खाते हुए पानी से भरी खदान के अंदर गिर गई। कुछ का कहना है कि तेज रफ्तार में बस का टायर फट गया और वह 5 से 6 पलटी खाते हुए खदान में समा गई। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों की भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और एसपी और डीएम से नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *