June 14, 2026
PFTI FILM FESTIWAL-1

बीसीआर न्यूज़ (रचना शर्मा/नई दिल्ली): पदार्पण फिल्म एंड थिएटर इन्टीटूट द्वारा शार्ट फिल्म फेस्टिवल का आग़ाज़ हो चूका है ये फेस्टिवल दो दिन तक चलेगा, इस शार्ट फिल्म फेस्टिवल में इन्टीटूट के छात्रों द्वारा बनायीं गयी फिल्मों को ही प्रदर्शित किया जायेगा, फेस्टिवल का शुभारम्भ फिल्म निर्माता/निर्देशक अजय शास्त्री ने रिबन काटकर किया,

इस मौके पर शास्त्री जी ने इंस्टीटूट के छात्रों से बाते भी की और उनको कला के बारे में जानकारी भी दी, शार्ट फिल्म फेस्टिवल शुरू होने से इंस्टीट्यूट के छात्र बड़े ही उत्साहित नजर आये, इंस्टीट्यूट के निदेशक श्री डीके भारद्वाज का कहना है कि हमारे यहाँ से काफी छात्र निकल कर बॉलीवुड में धमाल मचा रहे है इसलिए हमने सोचा कि क्यों न हम छात्रों को अपने यहाँ पर ही फिल्म बनाने और काम करने का मौका दे, क्योंकि छात्र अपना कोर्स पूरा करने के बाद बॉलीवुड में स्ट्रगल करने जाते है मगर कोई सफलता हांसिल कर लेता कोई वापस अपने सपने तोड़ कर घर वापस आ जाता है, इसलिए हमने सोचा कि छात्रों के कोर्स के दौरान ही हम ऐसा कुछ करे, जिससे छात्रों के सपने भी पूरे होते रहे और उनका कोर्स भी पूरा हो जाए. इसके लिए हम बच्चों को एक टारगेट देते है जिससे हमें छात्रों के दिमाग का भी पता चलता है कि उसका दिमाग किस तरह से काम करता है. जिससे छात्रों को अपना अभिनय दिखने का मौका मिलता है.

फिल्मकार अजय शास्त्री के मुताबिक ये पहल बहुत ही अच्छी है, उनका कहना है कि छात्रों को अगर अपनी पढाई के दौरान ही प्रैक्टिकल करने को मिल जाए तो ये उनके भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *