June 15, 2026
Pawan Singh

बीसीआर न्यूज़ (मुम्बई): भोजपुरी माटी का नायाब हीरा, गायिकी के सिरमौर्य व यंग्रीयंग मैन पवन सिंह ने अपना मुकम्मल स्थान मनोरंजन के हर क्षेत्र में स्थापित कर लिया है। स्टेज शो हो या बड़ा परदा या फिर छोटा परदा (टेलीविजन की दुनिया), हर जगह पवन सिंह ने अपना दबदबा कायम कर रखा है। फिल्मों में व्यस्तता के बाद भी पवन सिंह टेलीविजन दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए टीवी कार्यक्रम भी करते रहते हैं।

पवन सिंह कहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा के वैसे दर्शक जो सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाते हैं उन्हें मनोरंजन की कमी ना महसूस हो, इसलिये टीवी चैनल के कार्यक्रम को भी प्राथमिकता देता हूँ। ताकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो सके।

फिलहाल पवन सिंह श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ की शूटिंग इन दिनों गुजरात के भुज में की जा रही है। इस फिल्म में इनकी नायिकी अक्षरा सिंह हैं। फिल्म में अक्षरा के साथ इनका हाॅट रोमांस दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, मारधाड़ बाजीराव, संकलन दीपक जौल का हैं। मुख्य भूमिका में सुपर स्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *