June 15, 2026
An Insignificant Man

बीसीआर न्यूज़ (अजय शास्त्री/नई दिल्ली): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म ‘ऐन इनसिग्निफिकेंट मैन’ पर सेंसर बोर्ड ने ऐतराज जताया था। फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण ने इसे मंजूरी दी है। यह एक अकाल्पनिक राजनीतिक फिल्म है, जो सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर राजनेता बने अरविंद केजरीवाल के भारतीय राजनीतिक क्षितिज पर उदय को दर्शाती है। अमेरिकी मीडिया कंपनी ‘वाइस’ इसे भारत में 17 नवंबर को रिलीज करेगी। इस फिल्म का निर्देशन खूशबू रंका और वीना शुक्ला ने किया है। इस फिल्म को ‘मास्टरपीस’ बताते हुए, वाइस ने घोषणा की है कि अब वह इसे पूरे भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने कि लिए निर्माता आनंद गांधी की मेमिसिस लैब के साथ साझेदारी करेंगे।

वाइस डॉक्यूमेंट्री फिल्म्स के कार्यकारी निर्माता, जेसन मोजिका ने कहा, “मैंने ‘ऐन सिग्निफिकेंट मैन’ टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2016 में देखी और मुझे लगा कि यह फिल्म मार्शल करी की ‘स्ट्रीट फाइट’ के बाद जमीनी राजनीति पर बनी सबसे बेहतरीन डॉक्यूमेंट्री फिल्म है।”

इस फिल्म पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी को ऐतराज था। उन्होंने फिल्म रिलीज करने के लिए फिल्म निर्माताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लाने को कहा था। अंत में, फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण ने फिल्म को मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *