June 14, 2026
Modi PM

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): देश की खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को आगाह किया है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की जान को सबसे ज्यादा खतरा है, विशेष सुरक्षा दस्ते ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से ये दावा किया है कि 15 अगस्त को आतंकी संगठन किसी भी हद तक जा सकते हैं, ऐसे में तमाम सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिये गए हैं।

विदित हो कि इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लालकिले में प्रधानमंत्री के मंच को बुलेटप्रूफ शीशे से ढ़ंकने को कहा गया है, अंग्रेजी दैनिक अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि पीएम उनकी सलाह को अनदेखा नहीं करेंगे, मालूम हो कि पिछले साल पीएम मोदी ने आखिरी पलों में बुलेटप्रूफ मंच से भाषण नहीं देने का फैसला लिया था।

सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ये सलाह कश्मीर में भारी तनाव और सीमा पर घुसपैठ के अलावा हाल के दिनों में आईएसआईएस की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, इसके साथ ही सुरक्षा अधिकारियों को आशंका है कि आतंकी ड्रोन के जरिये पीएम के सुरक्षा घेरा को तोड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिये भी ज्यादा सतर्क रहना जरुरी हो गया है।

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से ही बुलेटप्रूफ मंच से भाषण देने की प्रथा बन गई थी, लेकिन 2014 में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाषण देते हुए ये प्रथा तोड़ दी थी, इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के लिये वर्चुअल कवर का इस्तेमाल किया था, इस साल भी पीएम की सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है, आईएसआईएस और अलकायदा के अलावा लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल जैसे आतंकी संगठन भी पीएम मोदी पर हमले की योजना बनाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *