June 15, 2026
Singh Bhaiya (2)

बीसीआर न्यूज़ (अजय शास्त्री/मुंबई): सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ’सिंह भईया’ के सभी राईट्स मशहूर म्यूजिक कम्पनी ’वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी’ ने खरीद लिया है। इस फिल्म के सभी राईट्स मुँहमांगे दामों में खरीदे हैं। फिल्म के निर्माता सुजीत सिंह हैं। इस फिल्म का निर्देशन किया है निर्देशक आशीष सिन्हा ने। लेखक अरविन्द तिवारी, संगीतकार अविनाश झा घुँघरू, गीतकार आजाद सिंह हैं। गानों को मधुर स्वर दिया सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और भजन सम्राट अनूप जलोटा आदि ने।

सभी गाने बहुत ही कर्णप्रिय व मधुर हैं। नृत्य निर्देशन दिलीप मिश्रा, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला निर्देशन मुकेश कुमार का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिकाओं में सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, संजय पाण्डेय आदि है।

फिल्म के नायक सुजीत सिंह ने फिल्म के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ’यह फिल्म लोगों के विचारों को बदल झिंझोड़ के रख देगी। यह केवल एक प्रेम कहानी ही नहीं है बल्कि इसमें भावनात्मक, एक्शन, हास्य व रोमांस से भरपूर फिल्म है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।’ गौरतलब है कि फिल्म के नायक सुजीत सिंह का किरदार बहुत ही दमदार व बेहद आकर्षक है। सिंह भईया की केंद्रीय भूमिका को जीवंत करने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है कि दर्शकों का उनको बहुत प्यार व आर्शीवाद मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *