July 12, 2026
Sunny Deol with Narendra Modi copy

बीसीआर न्यूज़ (अजय शास्त्री/नई दिल्ली): पिछले 70 वर्षों से भारतीय सिखों को जिसका बेसब्री से इंतजार था वो ख्वाहिश आज यानी 9 नवंबर को पूरी हो गई है। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर भारत-पाकिस्तान के बीच दरार बनी दीवार को आज यानी शनिवार को तोड़ दिया गया और करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोल दिया गया। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश-उत्सव से पहले, इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट और करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना हम सभी के लिए दोहरी खुशी है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के डेरा बाबा नानक पहुंचे। उनके साथ गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सन्नी देओल और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी हैं। इसी बीच पीएम मोदी और सन्नी देओल ने साथ में लंगर छका।

दोनों के इस दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *