June 13, 2026
Richa Dubey

मीडिया कर्मियों व पुलिस प्रशासन पर भड़की कानपुर एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दूबे.

विकास दुबे के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया कर्मियों से चीखकर बोली विकास की पत्नी रिचा, कहा-सबक जरूर सिखाऊंगी, जरूरत पड़ी तो बन्दूक भी उठाउंगी.

11 जुलाई 2020
अनूप शुक्ला-लखनऊ
विनुविनीत त्यागी
(ब्यूरोचीफ, बी.सी.आर.न्यूज़)

कानपुर: उत्तर प्रदेश।
कानपुर में विकास दुबे का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस मौके पर भैरव घाट पर उसकी पत्नी रिचा दुबे, छोटा बेटा और बहनोई दिनेश तिवारी मौजूद थे. लेकिन घाट पर रिचा मीडियाकर्मियों के सवालों पर भड़क गईं. रि‍चा ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी क‍िया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘भाग जाओ, जिसने जैसा सलूक किया है, उसको वैसा ही सबक सिखाऊंगी. अगर जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी’.

गौरतलब है कि कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी और दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का शुक्रवार सुबह कानपुर से 17 किमी पहले ही एनकाउंटर कर दिया गया था. विकास के सीने में तीन, जबकि एक गोली कमर में लगी थी. पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद विकास का शव उसके बहनोई दिनेश तिवारी को सौंपा गया था. अंतिम संस्कार में कुख्यात बदमाश विकास के कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद थे. इस दौरान कई थानों की फोर्स भी मौजूद रही.

बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ विकास को सड़क मार्ग से उज्जैन से कानुपर लाया जा रहा था. विकास को पुलिस जिस गाड़ी में ला रही थी उसके आगे पीछे पुलिस की दो अन्य गाड़ियां भी साथ चल रही थीं. यूपी के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे को स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया. विकास दुबे पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप था. यूपी पुलिस को उसकी कानपुर गोलीकांड की घटना के बाद से ही तलाश थी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *