June 6, 2026
Anupam Kher-1

विनुविनीत त्यागी
(बी. सी. आर. न्यूज़)

महाराष्ट्रा।
मुम्बई (BMC) द्वारा बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस में तोड़फोड़ करने की सभी निंदा कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी BMC के इस कदम को गलत बतातेे हुए कहाँ कि, ‘इसे मुंबई की जमीन और जमीर पर हमला बताया है।’

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-”ग़लत ग़लत ग़लत है !! इसको bulldozer नही #Bullydozer कहते हैं। किसी का घरोंदा इस बेरहमी से तोड़ना बिल्कुल ग़लत है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव या प्रहार कंगना के घर पर नहीं बल्कि मुंबई की ज़मीन और ज़मीर पर हुआ है। अफ़सोस अफ़सोस अफ़सोस है।

कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़.

बता दें, हाल ही में ‘मुंबई की तुलना PoK से करने’ को लेकर शिवसेना और कंगना रनौत के बीच विवाद शुरू हो गया था। जिसके बाद BMC ने कंगना को उनके ऑफिस में ‘अवैध निर्माण’ करने को लेकर नोटिस जारी किया था। वही BMC ने बुधवार सुबह कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ भी शुरू कर दी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC को लगाई फटकार

BMC द्वारा कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू करने के बाद, उनके वकील ने इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई पूरी हो चुकी है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि BMC की कार्रवाई अवैध है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *