June 6, 2026
Mahadevan ka Love Day

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 329 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="8345058772" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

कोरियोग्राफर महादेवन का ‘लव डे’

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): दो दशक से ज़्यादा समय बाॅलीवुड में गुजार चुके कोरियोग्राफर महादेवन आजकल फिर हिन्दी फिल्मों की कोरियोग्राफी में व्यस्त हो गये हैं। बतौर कोरियोग्राफर उनका कैरियर हिन्दी फिल्म ‘‘डायल 100’’ से शुरु हुआ था। उन्होंने लगभग 14-15 हिन्दी फिल्मों में कोरियोग्राफी किया है। बीच में महादेवन बंगाली, तेलगू, तमिल और भोजपुरी फिल्मों की कोरियोग्राफी में बहुत व्यस्त हो गये। दर्जनों फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी कला के जलवे दिखाये। मान-सम्मान भी खूब पाया।
अब एक अंतराल के बाद महादेवन हिन्दी फिल्मों में कोरियोग्राफी करने के लिए लौटे हैं। ‘लव डे’ फिल्म के निर्माता बलदेव सिंह बेदी ने उनसे अपनी फिल्म का आयटम सांग कोरियोग्राफ कराया है। इस फिल्म के अलावा महादेवन श्रीराज लक्ष्मी एंटरटेनमेन्ट की फिल्म ‘‘आम्रपाली’’ में भी कोरियोग्राफी कर रहे हैं।
‘छुई मुई समझो न को’ आयटम सांग को एजाज खान, साहिल आनन्द, हर्ष नागर, हिना पंचाल, मोनिका रल्हन और अक्षता पटेल के साथ पचास डांसर्स, जिसमें दस विदेशी डांसर्स हैं और सौ जूनियर आर्टिस्टों पर फिल्माया गया है। महादेवन बताते हैं कि शूटिंग के दौरान निर्माता बलदेव सिंह बेदी ने पूरा सहयोग दिया। भूमि त्रिवेदी के स्वर में संगीतबद्ध इस गीत को बहुत ही स्टाइलिश तरीके से फिल्माया गया है। दर्शक इस गीत को फिल्म स्क्रीन पर ज़रूर पसंद करेंगे।
कोरियोग्राफर महादेवन के पास और भी हिन्दी फिल्मों के आॅफर आ रहे हैं। निःसन्देह वह हिन्दी फिल्मों में व्यस्त हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में क्या वह तेलगू, तमिल, बंगाली और भोजपुरी में कोरियाग्रफी नहीं करेंगे? ‘‘मैं कलाकार हूं, कला ही मेरी पूजा है, मैं सबको सम्मान दूंगा’’, बड़े ही सादगी से कहते हैं कोरियोग्राफर महादेवन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *