June 27, 2026
Yogi001

बीसीआर न्यूज़/लखनऊ। कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का खतरा देश पर मंडरा रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में Lockdown बढ़ाने का निर्णय लिया गया है जबकि उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर अब थमने लगा है, जिसके चलते करीब एक माह से चल रहे लॉकडाउन में ढील की चर्चाएं थीं, लेकिन योगी सरकार ने अब एक बार फिर से कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बार 31 मई सुबह सात बजे तक तक पाबंदियां लगाई गई हैं।

यूपी सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। प्रदेशवासियों की ओर से भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं जारी रहेंगी। इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जल्द ही जारी होगी।

यूपी में में कोरोना के सक्रिय मरीजों की तादाद अब एक लाख से भी कम हो गयी है। प्रदेश में अब कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 94482 है। बीते चौबीस घण्टों में राज्य में कुल 6046 कोरोना के नए मरीज मिले। 17540 लोग स्वस्थ हुए। 226 की मौत हुई।

जिलेवार देखें तो बीते चौबीस घण्टों में सबसे अधिक 755 कोरोना के नए मरीज गोरखपुर में मिले। इस अवधि में कोरोना के सबसे कम दो मरीज कासगंज में मिले। कौशाम्बी ऐसा जिला रहा जहां इस अवधि में एक भी कोरोना का नया मरीज नहीं मिला। बीते चौबीस घण्टों में कुल 306548 टेस्ट सैम्पल की जांच की गयी।

राज्य के कई जिले ऐसे भी हैं जहां अब चौबीस घण्टों में 50 से भी कम कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। पिछले चौबीस घण्टों में हाथरस में 9, कासगंज में 2, महोबा में 5, हमीरपुर में 11, कानपुर देहात में 3, बलरामपुर में 23, मऊ में 42, संत कबीरनगर में 26, फिरोजाबाद में 20, सिद्धार्थनगर में 23, कन्नौज में 13, संभल में 24, अमेठी में 37, मैनपुरी में 40, एटा में 16, औरय्या में 29, फरूखाबाद में 27, पीलीभीत में 47, मिर्जापुर में 18, बांदा में 13, रामपुर में 30, जालौन में 17, गोण्डा में 42, हापुड़ में 40, महाराजगंज में 44, सीतापुर में 42, ललितपुर में 31, उन्नाव में 46, बदायूं में 48, चंदौली में 21, सोनभद्र में 26, अयोध्या में 36, अलीगढ़ में 41 नए मरीज मिले।

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (समाचारपत्र) व बीसीआर न्यूज़ (वेब न्यूज़ चैनल व न्यूज़ पोर्टल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *