June 14, 2026
Congress Protest

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 3417 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="7353813173" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

मोदी का पुतला फूंकने में जल गई कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख‍िलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के 2 कार्यकर्ताओं का आग में झुलसने का मामला सामने आया है। कांग्रेसियों ने पुतला फूंकने के दौरान मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन करने के दौरान पुतले की आग में महिला मोर्चा की महामंत्री मीना वर्मा समेत दो कांग्रेस नेता भी झुलस गए। दोनों के झुलसने पर मौके पर मौजूद अन्य कांग्रेसियों ने तुरंत आग को बुझाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने बताया कि आज महंगाई के विरोध में पुराना बस अड्डा पर पीएम मोदी का पुतला फूंका गया। पुतला दहन करके केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर की और अपना विरोध व्यक्त किया। कसाना के मुताबिक बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है और मोदी सरकार के मंत्री अपनी मौज में व्यस्त हैं।

मोदी का पुतला फूंके जाने के दौरान सारे कांग्रेसी फोटो खिंचवाने की कोशिश में एक-दूसरे के साथ में धक्का-मुक्की करने लगे। मेयर प्रत्याशी रहे लालमन सिंह ने बताया कि महिला मोर्चा की महामंत्री मीना वर्मा के हाथ में पेट्रोल की बोतल थी। पुतले को आग लगाने के दौरान उसमें आग लग गई। इसके अलावा एक अन्य नेता को भी आग लग गई। सभी ने मिलकर तुरंत आग को बुझा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *