अजय शास्त्री (संपादक)
बीसीआर न्यूज़/सोनीपत, हरियाणा: पंजाब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पहलवाड़ा, पंजाब में आयोजित की गई इसमें आदर्श पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककरोई, सोनीपत की छात्रा कुमारी पूर्वा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय, जिला एवं हरियाणा का नाम रोशन किया ।

सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता 22 मार्च से 27 मार्च तक झारखंड रांची में आयोजित की गई जिसमें इसी विद्यालय की कुमारी दीपांशी ने कांस्य पदक जीत कर विद्यालय, सोनीपत जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया ।
विद्यालय पहुंचने पर दोनों छात्राओं का हरियाणा सेपक टकरा संगठन के सेक्रेटरी श्री शमशेर सिंह सरोहा जी, श्री शैलेंद्र सरोहा जी, हरियाणा सेपक टकरा संगठन के ट्रेजरार और मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र मलिक श्री भूपेंद्र सांगवान जी, सुरेंद्र शास्त्री जी, प्रदीप कुमार जी, श्रवण कुमार जी सुमित सरोहा जी, सुनील देशवाल जी, श्री श्रवण कुमार जी, श्री यादवेंद्र जी, श्री मुकेश जी श्री अमित जी संजीत देशवाल जी एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बबीता दहिया जी, कोच श्री प्रदीप मलिक जी एवं पूरे स्टाफ ने फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।
