June 14, 2026
akshay-kat-1497417947

बीसीआर न्यूज़ (अजय शास्त्री/मुंबई): बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में से एक रोहित शेट्टी ने इस इंडस्ट्री को बैक टु बैक कई हिट फिल्में दी हैं। रिपोर्ट की मानें तो अब रोहित अक्षय कुमार के लेकर एटीएस ऑफिसर वीर सूर्यवंशी के किरदार पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनके ऑपोज़िट उनसे इश्क लड़ाती दिखेंगी कटरीना कैफ।

akshay-kat-1497417947

रोहित की हालिया फिल्म ‘सिंबा’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही और अपनी इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की झलक पेश की, जिसके बाद खबर आई कि वह उनकी अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही एक तजा रिपोर्ट आई कि रोहित की इस अगली फिल्म में कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित की इस अगली कॉमिडी ड्रामा फिल्म ‘वीर सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार एटीएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं और कहा जा रहा है कि उनके साथ उनके गर्लफ्रेंड और वाइफ की भूमिका में होंगी कटरीना कैफ उनका किरदार भ्रष्ट और साजिशों से भरा होगा।
हालांकि जब रोहित से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा किअभी स्क्रिप्ट पर काम अभी चल ही रहा है, और इस बारे में कुछ भी कहना जल्द बाजी होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *