June 14, 2026
Karan with Dharmendra Deol

बीसीआर (अजय शास्त्री/मुंबई): हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म “पल पल दिल के पास” बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई और दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह नहीं बना पाई, इसमें कोई शक नहीं है कि करण देओल एक स्टार सन हैं, उनके पिता सनी और दादा धर्मेन्द्र हैं, इसलिए निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार को लगा कि करण अपने परिवार का नाम आगे बढ़ाएंगे और दर्शक भी उनकी फिल्म को पसंद करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि ‘पल पल दिल के पास’ के रिलीज होने के पहले ही और बिना फिल्म देखे ही इंद्र कुमार ने करण देओल को अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया था लेकिन इस बात को उन्होंने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया था। शायद इंद्र कुमार, करण देओल की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट देखना चाहते थे।
आपको बता दें कि, “पल पल दिल के पास” रिलीज हुई और दर्शकों ने इस फिल्म से दूरी बना ली। जिन्होंने देखी उन्हें कुछ भी पसंद नहीं आया। यहां तक कि करण देओल की एक्टिंग भी उन्हें इम्प्रेस नहीं कर पाई। नतीजा ये निकला कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से धड़ाम हो गई।
सूत्रों से पता चला है कि इंद्र कुमार ने भी करण को लेकर फिल्म बनाने का विचार फ़िलहाल छोड़ दिया है, यानी करण देओल की दूसरी फिल्म शुरू होने के पहले ही बंद हो गई है।
वैसे सूत्रों से पता ये भी चला है कि इंद्र कुमार कुछ आर्थिक परेशानियों से घिरे हैं, इसलिए भी शायद वे इस समय कोई फिल्म शुरू नहीं बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *