June 14, 2026
kangana-manikarnika

बीसीआर न्यूज़ (अजय शास्त्री/मुंबई): कंगना रनौत की झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मणिकर्णिका’ पर करणी सेना ने दीपिका-रणवीर की ‘पद्मावत’ फिल्म की तरह सवाल उठाया है. इस पर कंगना रनौत ने करारा जवाब दिया है. कंगना रनौत का कहना है कि राजपूत समूह की करणी सेना उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ को लेकर तंग कर रहे हैं, जो अगले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को रिलीज होने के लिए सेंट्रेल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने प्रमाण पत्र भी दे दिया है. कंगना रनौत ने करणी सेना को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह भी एक राजपूत हैं और अगर फिल्म रिलीज करने के बीच में आए तो बर्बाद कर देंगे.

kangana-manikarnika

कंगना रनौत ने कहा, ”चार इतिहासकारों ने ‘मणिकर्णिका’ को प्रमाण पत्र दिया है और हमें सेंसर सर्टिफिकेट भी मिला है. इस बारे में हमने करणी सेना को बता दिया है, लेकिन इसके बावजूद वह हमें तंग कर रहे हैं. यदि वो यह सब करना बंद नहीं करेंगे तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं सबको बर्बाद कर दूंगी.” मणिकर्णिका की कहानी रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित हैं, जिन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ सन् 1857 की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी.
बीसीआर न्यूज़ के मुताबिक महाराष्ट्र की करण सेना विंग ने फिल्ममेकर्स को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई की छवि को बदनाम करने की कोशिश या फिर ब्रिटिशर्स के लिए प्रेम दिखलाया गया तो मेकर्स को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा.” रानी लक्ष्मी बाई का असली नाम मणिकर्णिका है, जिनका जन्म वाराणसी के मराठी परिवार में हुआ था. विवाह के बाद में रानी लक्ष्मी बाई ने झांसी में चली गईं थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *