अजय शास्त्री (संपादक)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली।। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की शानदार एवं ऐतिहासिक जीत की खुशी देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की विधानसभा शालीमार बाग के अंतर्गत पीतमपुरा स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में रविवार की सुबह स्थानीय निगम पार्षद अमित नागपाल एवं मड़ल अध्यक्ष नितीश जैन द्वारा “झालमुरी एवं रसगुल्ला पार्टी” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने झालमुरी, रसगुल्लों एवं चाय का आनंद लेते हुए भाजपा की जीत का उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भजन एवं पुराने हिंदी गीतों पर लोग उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए।
इस अवसर पर निगम पार्षद अमित नागपाल ने कहा कि असम एवं पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी शासनकाल में फर्जी दस्तावेज बनाकर घुसपैठियों को बसाने का कार्य हुआ, जिससे राज्य की डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना राष्ट्रहित में अत्यंत आवश्यक था ।
मड़ल अध्यक्ष नितीश जैन और निगम पार्षद अमित नागपाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद अब भारतीय जनता पार्टी पंजाब में भी जीत का परचम लहराएगी तथा राष्ट्रवादी विचारधारा को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के आखिर में उपस्थित कार्यकर्ता “भारत माता की जय” एवं “जय श्री राम” के नारे लगाते नजर आए
