June 5, 2026
Khalida

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली। खालिदा जिया के निधन की खबर मिलते ही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके शोक जाहिर किया है. उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री के साथ आखिरी मुलाकात याद करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं. इसके बाद भारत की तरफ से खालिदा जिया के अंतिम संस्कार पर विदेश मंत्री एस जयशंकर को भेजे जाने का फैसला किया गया है. वो बुधवार को 3 बजे उन्हें आखिरी अलविदा कहने के लिए बांग्लादेश पहुंचेंगे. तनाव के बीच EAM का बांग्लादेश जाना भारत की तरफ से भेजा गया एक बड़ा संदेश है.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद 30 दिसंबर को निधन हो गया. उन्होंने ढाका स्थित एवरकेयर अस्पताल में आखिरी सांस ली. इसके बाद बुधवार करीब 3 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. उनके बेटे-बहू समेत पूरा परिवार पहले से ही बांग्लादेश में हैं, जो कल यानी 31 दिसंबर को उन्हें आखिरी अलविदा देंगे. खालिदा जिया के अंतिम संस्कार पर भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बांग्लादेश पहुंचेंगे. तनाव के हालातों के बीच भारतीय EAM का बांग्लादेश दौरा एक बड़ा संदेश साबित होगा. इस दौरे पर अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक स्टेटमेंट आना बाकी है.

जब पीएम मोदी को मिली निधन की खबर

खालिदा जिया के निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए शोक जाहिर किया था. पीएम मोदी मे खालिदा जिया के साथ 2015 में हुई आखिरी मुलाकात भी याद की थी. उन्होंने दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था ‘ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश राष्ट्रीय परिषद की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. उनके परिवार और बांग्लादेश के प्रति हमारी संवेदनाएं. ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें. बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में, बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई सौहार्दपूर्ण मुलाकात याद है. हम आशा करते हैं कि उनकी दूरदृष्टि और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी दिशा देती रहेगी. उनकी आत्मा को शांति मिले’.

क्या होगा भारत का मैसेज?

वहीं, अब बांग्लादेश में तनाव के माहौल और एंटी इंडिया नैरेटिव फैलाए जाने के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. ये दौरा भारत-बांग्लादेश के एतिहासिक संबंधों को दोहराते हुए, दोनों देशों के बीच एक बार फिर से रिश्ते मजबूत करने का संदेश है. बता दें कि खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान वापसी के बाद से बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री के लिए स्ट्रॉन्ग कैंडिडेट माने जा रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि BNP की विचारधारा पहले से कितनी बदलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *