June 5, 2026
Jagdeep Dhankhad

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: देश के अगले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे। जगदीप धनखड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मार्गरेट अल्वा को हरा दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ एनडीए के उम्मीदवार थे। वही मार्गरेट अल्वा विपक्ष की साझा उम्मीदवार थीं। कुल 725 सांसदों ने वोट डाला था। जगदीप धनखड़ के पक्ष में 528 वोट पड़े जबकि मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले हैं। 15 वोट रद्द किए गए हैं। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदन के सदस्य ही मतदान करते हैं।
बीसीआर न्यूज़ की समस्त टीम की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *