September 12, 2026
WhatsApp Image 2020-07-04 at 07.17.18

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते, लॉकडाउन ने भी रचा लॉकडाउन विवाह का एक नया अनोखा इतिहास..

लड़की देखने आया था लड़का, लॉकडाउन में फंसा तो वहीं रहने लगा, फिर 7 फेरे भी ले लिए,सोसल मीडिया पर भी खूब वाहवाही बटोरी इस अनोखा लॉकडाउन विवाह ने, आइये जानते हैं इस अनोखे विवाह का राज

04 जुलाई 2020
चांदनी पाठक-महाराष्ट्र
विनुविनीत त्यागी
(Co.editor BCR. News)

मध्यप्रदेश: महाराष्ट्रा ।

यूँ तो कहने को एक जानलेवा बीमारी से पूरा देश जूझ रहा हैं, पर इसी महामारी की रोकथाम के मद्देनजर सरकार द्वारा किये गए लॉकडाउन में जहाँ इंसानी जिंदगी थम सी गई थी। वहीं युवा पीढ़ी के लिए इस लॉकडाउन ने एक अनोखे लॉकडाउन प्रेम विवाह से दो अजनबी इंसानो को जन्म-जन्म के एक अनूठे अटूट बन्धन में बांधकर, एक नया इतिहास भी रचा हैं जिसे ये युवा पीढ़ी इस कोरोना युग को अपने जीवन के इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करेगी। ऐसा ही एक लॉकडाउन का ऐतिहासिक अनोखा प्रेम विवाह देखने सुनने में सामने आया हैं।

बता दें कि, कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से कई लोगो की शादियाँ रुक गई थी. जो लोग शादी कर भी रहे हैं वे बहुत सिमित संसाधनों में बड़ी सादगी के साथ कर रहे हैं. लॉकडाउन के बीच अभी तक जितनी भी शादियाँ हो रही हैं उनका रिश्ता और तारीख पहले से ही तय हो चुकी थी. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने का फैसला हाथो हाथ ही लिया गया.

दरअसल मध्यप्रेश के खंडवा शहर में एक ऐसी अनोखी शादी हुई जिसके बारे में सुनकर आपको भी खूब आनन्द आ जाएगा. इनकी शादी की स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं हैं.

25 मार्च को नितिन नाम का लड़का महाराष्ट्र से खंडवा शहर अपने लिए नेहा नाम की लड़की देखने आया था. इसके बाद 26 मार्च को नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन का एलान कर दिया था. तब से लेकर अब तक यह लॉकडाउन चल रहा था. ऐसे में लड़के वाले जिस लड़की को देखने आए थे उन्ही के घर फंस गए. लॉकडाउन के चलते लड़का और उसका पूरा परिवार लॉकडाउन के अधिकांश दिन लड़की वालो के घर में ही व्यतीत किये।

इस दौरान अभी का मेल मिलाप बहुत अच्छे से हो गया. खासकर लड़का और लड़की बातचीत करते करते एक दुसरे से प्रेम के अटूट बन्धन में बंध गए।

अब नतीजा ये हुआ कि दोनों परिवार ने तुरंत शादी करने का फैसला ले लिया. उन्होंने लॉकडाउन के ख़त्म होने का इंतज़ार भी नहीं किया. बस फिर क्या था इनके परिवार वाले भी मान गए और सभी ने घर में ही लड़का-लड़की की शादी करवा दी. अब इनकी ये शादी सोशल मीडिया पर भी बहुत चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इन दोनों ने अपनी शादी की सूचना टिकटॉक के माध्यम से रिश्तेदारों और दोस्तों को दी. जब सबको इस तरह अचनाक लॉकडाउन में दोनों की शादी का पता चला तो इन्हें बधाई संदेश आने लगे.

मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों ने बाताया कि उन्हें इस बात का कोई दुःख नहीं हैं कि लॉकडाउन की वजह से उनकी शादी धूमधाम से नहीं हो सकी. वे इस शादी को करके बेहद खुश हैं. उनका कहना हैं कि हमने परिवार के बीच सभी की मौजूदगी में शादी की हैं जो कि हम दोनों के जीवन मे ऐतिहासिक पहलू हैं, जो हमारे जीवन के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा ये वो ऐतिहासिक लम्हें हैं जिन्हें हम दोनों चाहकर नहीं भुला सकते। उधर सोशल मीडिया पर भी जब लोगो को इस शादी का पता चला तो वे इस नवयुगल जोड़े को बधाई देने लगे.

आमतौर पर जब लड़का लड़की देखने पहली बार जाता हैं तो रिश्ता भी पक्का नहीं किया जाता हैं. पहले लड़की वाले भी लड़के के घर जाते हैं. इसके बाद दोनों परिवार वाले एक दुसरे का बेकग्राउंड चेक करते हैं. तब जाकर शादी का मुहर्त निकाला जाता हैं और पूरी प्लानिंग के साथ शादी होती हैं. हालाँकि इस केस में मामला बहुत तेजी से आगे बढ़ा हैं. शायद लड़के ने भी नहीं सोचा होगा कि वो जिस लड़की को देखने जा रहा हैं उससे उसी के घर में शादी कर के ही लौटेगा. फिलहाल लॉकडाउन ख़त्म सा ही हो गया हैं इसलिए शादी के बाद भी लड़का और उसका परिवार लड़की वालों के घर ही रुका हुआ हैं. सच में ये पूरी घटना किसी फ़िल्मी स्टोरी से कम नहीं हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *