June 13, 2026
WhatsApp Image 2020-07-03 at 17.40.39

कानपुर उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपए की मदद दी जाएगी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए जबान वीर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की..

3 जुलाई 2020
विनुविनीत त्यागी-उत्तर प्रदेश
(ब्यूरोचीफ बीसीआर न्यूज़)

कानपुर:उत्तर प्रदेश।
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की घटना में कल रात शहीद हुए पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन जाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की इससे पहले उन्होने रीजेंसी अस्पताल जाकर घायल पुलिस कर्मियों का हाल भी जाना।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कानपुर में जो हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने कहा कि इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस पर कायराना हमला हुआ है। पुलिस जवानों का बलिदान ब्यर्थ नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि प्रदेश सरकार प्रत्येक शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में नौकरी दी जाएगी तथा प्रत्येक शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *