June 5, 2026
Avinash Shahi

बीसीआर (रामचन्द्र यादव/मुंबई) सदाबहार स्टार अविनाश शाही अपनी दमदार अभिनय से हर किरदार को सजीव कर देने में माहिर हैं. हमेशा सिनेप्रेमियों के बीच अच्छी फिल्मों को लेकर आते हैं, जिसका दर्शकों को इंतजार रहता है. अब २७ मार्च से बिहार मे अपने प्रशंसकों और चाहने वालों के बीच आ रहे हैं भोजपुरी मल्टी मल्टी स्टारर भोजपुरी फिल्म – हमसे बढ़कर कौन के साथ. इस फिल्म के जुल्म का नाश करने हेतु जाबांज पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं. इनका साथ दे रही भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी. इनका रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है. रानी चटर्जी और अविनाश शाही का खरतनाक स्टंट भी सिनेप्रेमियों को हैरतअंगेज़ कर देने वाला है.
निर्माता धीरज सिंह द्वारा निर्माणाधीन फिल्म – *हमसे बढ़कर कौन* के प्रस्तुतकर्ता मुन्ना लाल शाह हैं. कार्यकारी निर्माता राज कुमार शुक्ला हैं. फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं इकबाल बक्श. फिल्म की कहानी व पटकथा संतोष पाल तथा पटकथा व संवाद मनोज टाईगर ने लिखा है. संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है. छायांकन दिनेश आर पटेल, नृत्य निर्देशन दिलीप मिस्त्री, रिक्की गुप्ता, कानू मुखर्जी तथा मारधाड़ निर्देशन शकील शेख का है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में के अविनाश शाही साथ रानी चटर्जी, अंजना सिंह, अनारा गुप्ता, गुंजन पन्त, स्वीटी छाबड़ा, अपूर्वा बिट, अमरीश सिंह, मनोज टाईगर, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल राय, धर्मेन्द्र सिंह, शब्बीर कुरैशी,रतनेश तिवारी, राजीव वशिष्ठ, सिकंदर खान, अवधेश मिश्रा तथा सुशील सिंह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *