June 5, 2026
Sweta Tiwari

बीसीआर न्यूज़/मुंबई: बिग बॉस सीजन 4 की विनर और टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के बयान पर बवाल बढ़ गया है। श्वेता तिवारी द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे। अब भोपाल के शामला हिल्स थाने में तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्म अदाकारा श्वेता तिवारी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन पर धार्मिक भावनाओं केा आहत करने की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि एक बेव सीरीज के प्रमोशन के दौरान श्वेता तिवारी संवाद कर रही थी। अन्य तमाम कलाकारों के साथ मौजूद श्वेता तिवारी ने एक विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने भगवान और ब्रा का जिक्र किया, इस बयान को हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला माना गया है। हिंदू संगठनों ने तिवारी के इस बयान पर सख्त ऐतराज जताते हुए माफी मांगने की मांग की थी।

बिग बॉस की हिस्सा रही श्वेता तिवारी के इस बयान के बाद विरोध दर्ज कराया गया। राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने इस बयान की निंदा करते हुए पुलिस कमिश्नर को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इसी दौरान एक शिकायत पर राजधानी की श्यामला हिल्स पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 295,ए धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अजय शास्त्री
(प्रकाशक व संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (समाचार पत्र) व बीसीआर न्यूज़ (वेब न्यूज़ पोर्टल व वेब न्यूज़ चैनल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *