June 14, 2026
Bahu Hatya

बीसीआर न्यूज़ (अजय शास्त्री/नई दिल्ली): समाज की कुरीतियों में सबसे अधिक जिस कुरीति ने अपनी काली छाया को फैला रखा है, वह है दहेज। सरकार के लाख कोशिश के बावजूद भी यह कुरीति हमारे समाज से बाहर नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से आये दिन दहेज लोभी अपनी बेटी तुल्य बहु को मौत के घाट उतार दे रहे हैं। इसी पृष्ठ भूमि पर आधारित साॅलिट्री ड्यूड लैण्डमार्क फिल्मस प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘बहुहत्या’ का निर्माण किया गया है। जिसका ट्रेलर भोजपुरी की लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी ‘वेब म्यूजिक’ द्वारा सोशल मीडिया के पोपुलर प्लेटफार्म यू-टयूब पर मुख्य अतिथि वेब म्यूजिक कंपनी के ओनर दिनेश रेलहान के हाथों किया गया। वहीं आॅडियो की लांचिंग वेब म्यूजिक के ही संजय रेलहान के हाथों किया गया। निर्माता जया श्री के इस फिल्म का निर्देशन सावन गुप्ता ने किया है।

फिल्म के सह-निर्माता प्रेम सिंह चौहान और कुमार रंजन है। कथा-पटकथा और संवाद गुंजन आजाद का है। संगीत डी एन मिश्रा और गीत अखिलेश पाण्डेय व सुनील सिंह का है। फिल्म में सह-निर्देशन की बागडोर को संभाला है लक्ष्य और शेष कुमार ने। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सावन गुप्ता, निशा सिंह, रूद्र दीपक, श्वेता शर्मा, कुमार रंजन, लक्ष्य चौहान, इंदल निराला, पूनम यादव, सुनील प्रजापति आदि नजर आयेंगे। वहीं बाल कलाकारों में संस्कृति चौहान व जानवी का लाजवाब अभिनय दर्शकों को देखने को लिए मिलेगा। पूरी फिल्म की शूटिंग बिहार और झारखंड के खुबसूरत वादियों में की गयी है।

Ajay Shastri Welcome Bahu Hatya Film

इस भव्य समारोह में मान सिंह गोस्वामी, ओ पी राय, कैलाशअग्रवाल, अमित अग्रवाल, रंजीत राज, म्यूजिक डायरेक्टर बीरेंदर पॉल, बी सी आर न्यूज़ के एडिटर अजय शास्त्री, भोजपुरी खबर के संपादक अजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *