September 12, 2026
Sushant

फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री का बड़ा ब्यान बोले- CBI जांच की नहीं हैं कोई जरूरत.

17 जुलाई 2020
चांदनी पाठक-महाराष्ट्रा
विनुविनीत त्यागी
( बी. सी. आर. न्यूज़ )

मुम्बई: महाराष्ट्र।
*बता दें कि, अभी बीते कुछ दिनों पहले ही मशहूर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद से ही सुशांत के परिजन व रिस्तेदरों के साथ उनके करीबीयों व फैन्स ने भी सुशांत सिंह के सुसाईड पर आपत्ति जताते हुए हत्या की साजिश का मुद्दा षडयंत्र बताकर महाराष्ट्र सरकार से सीबीआई जांच की माग की थी।

जिसके चलते अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं हैं.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई जांच की मांग तेजी से उठ रही है. गुरुवार को सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी गृह मंत्री अमित शाह से इस मामसे में सीबीआई जांच की मां की थी. ऐसे में अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने साफ कहा है कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं हैं.

अनिल देशमुख ने कहा, “सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में मुंबई पुलिस गहन जांच कर रही है. इसमें सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं महसूस हो रही है.”

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है कि आखिर सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस मामले में सीबीआई जांच को लेकर कैंपेन चला रहे हैं.

इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती ने गृह मंत्री अमित शाह को भी अपने पोस्ट में टैग किया है. रिया ने इंस्टाग्राम पर सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं. सुशांत के असमय निधन को एक महीना पूरा हो चुका है. मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि इंसाफ के लिए मैं आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करती हूं इस मामले में जल्द से जल्द सीबीआई जांच कराई जाए. मैं सिर्फ ये जानना चाहती हूं कि आखिर सुशांत ने किस प्रेशर में आकर ये कदम उठाया. रिया चक्रवर्ती. सत्यमेव ज्यते”

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे दौर से गुजर रहे सुशांत ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी वजह सामने नहीं आई है लेकिन मुंबई पुलिस पर्सनल और प्रोफेशनल हर एंगल से इस हाई प्रोफाइल केस की जांच कर रही है. इस मामले में रिया से भी मुंबई पुलिस ने करीब 11 घंटे पूछताछ की थी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *