June 5, 2026
Ashalata

अजय शास्त्री
बीसीआर न्यूज़

मुंबई।
कोरोना किसी को भी नहीं बक्श रहा है, जिसको भी अपनी चपेट में लेता है उसे साथ लेकर जाता है, जी हाँ, हिंदी और मराठी की सशक्त अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का सतारा (महाराष्ट्र) में आज निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं और कोरोना से संक्रमित थीं। वे अपने नए मराठी शो की शूटिंग कर रही थीं और इसी दौरान बीमारी की चपेट में आईं।
इस शो के 20 से 22 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को होम क्वारंटाइन किया गया। जिसमें से आशालता की तबियत लगातार बिगड़ती चली गई।
दरअसल मुंबई से एक डांस ग्रुप को एक गाने की शूटिंग के लिए बुलाया गया था और इनमें से ही किसी एक सदस्य के कारण कोरोना वायरस दूसरों को भी हुआ।
२ जुलाई 1941 को जन्मीं आशालता ने सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वे टीवी शो और नाटकों में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराती रही।
जंजीर, नमक हलाल, अपने पराए, वो सात दिन, घायल, राजतिलक, आज की आवाज़ जैसी कई यादगार हिंदी फिल्में भी उन्होंने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *