June 15, 2026
Dulhin Ganga Paar Ke

बीसीआर न्यूज़ (मुम्बई): ब्रांड बिल्ला प्रोडक्शन प्रा .ली  के बैनर तले बनी फिल्म ”दुलहिन गंगा पार के ‘की एडिटिंग शुरू कर दी गयी है ,फिल्म की शूटिंग हाल ही गुजरात के वडोदरा में  में पूरी की गयी है . इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएँगे खेसारी लाल यादव और  काजल राघवानी .खेसारी  और काजल की जोड़ी एक बार फिर  इस फिल्म से बड़े परदे पर अपना जलवा बिखेरेगी .इस फिल्म का निर्देशन बहुचर्चित लेखक निर्देशक अशलम शेख.ने किया है

इस फिल्म के निर्माता और लेखक अरविन्द आनंद  है जिन्होंने एक बेहतरीन कहानी इस फिल्म को दी है,जिसमे दर्शको को मनोरंजन के साथ साथ मेसेज भी मिलेगा  .फिल्म के सह निर्माता  रामाशंकर  पांडेय है  .फिल्म में नवोदित बाल कलाकार में नजर आएंगी कृति यादव ,कृति खेसारी लाल यादव की सुपुत्री है और अभी सिर्फ ७ साल की है , इस फिल्म में कृति द्वारा निभाया गया  किरदार  काफी महत्वपूर्ण है .

इस फिल्म में सभी गाने काफी कर्णप्रिय है जिन्हें काफी अलग और नयापन देकर बनाया गया है ,फिल्म में गानों को संगीत संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है और गीत आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव ने लिखा है . इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी,कृति यादव(नवोदित बाल कलाकार )त्रिशा खान, प्रियंका महाराज, अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, दीपक सिन्हा, शकीला मजीद, कृति पवार, समर्थ चतुर्वेदी, महेश आचार्य, आदि अहम् किरदार में नजर आएँगे. फिल्म के कैमरामैन साऊथ फिल्मो के जाने-माने थंबन किशोर और अपने नृत्य का कमाल दिखाएंगे  पप्पू खन्ना, रिक्की गुप्ता, फिल्म में एक्शन काफी धमाकेदार है जिसे डायरेक्ट किया  है दिलीप यादव और कला निर्देशक है अजय मौर्या.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *