रिपोर्ट: अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)
बीसीआर न्यूज़/बागपत, उत्तर प्रदेश: आज विशाल ज्ञापन दिवस के रूप में उत्तर प्रदेश के 54 दिव्यांगजन द्वारा 75 जिलों में दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद जी के आदेश पर सभी जनपदों में जिलाध्यक्षों द्वारा दिव्यांग जनों की तीन प्रमुख मांग दिव्यांगजन को 5000 पेंशन, दिव्यांगजन को रोजगार के लिए 1 से 2 लाख तक लॉन, दिव्यांगजन को सरकारी नौकरी के सम्बंध में जिलाधिकारी महोदय जी के द्वारा मुखमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया DyS उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एहसानुल हक अंसारी के नेतृत्व में जिलाध्यक्षों द्वारा ज्ञापन दिया गया।
रामपुर कमल हसन, बागपत धीरेंद्र कुमार, मेरठ महबूब अली, अलीगढ़ चंद्रपाल सिंह, हरदोई भूपेंद्र पाल, सच्चिदानंद वर्मा सहित 35 जिलों में दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन दिया।
सहयोगी संगठन धर्मेन्द्र यादव जी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल दिव्यांग विकास संगठन के जिलाध्यक्षों कार्यकर्ताओ द्वारा 30 जिलों में तीन प्रमुख के सम्बंध ज्ञापन दिया दिव्यांग विकास सोसाइटी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह आजाद जी द्वारा लखनऊ में विशाल धरने के साथ 14 जिलों में ज्ञापन दिया गया हरदोई जिले से उठी आवाज दिव्यांग जनों की सुनो पुकार वरना जाए की सरकार जिला अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया की जल्द सुनाई होंगी इस अवसर पर हरदोई में पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाल द्वारा जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया मुख्य अतिथि दिव्यांग युवा शक्ति संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद जी ने कहा की 5 अगस्त 2026 तक तीन प्रमुख मांग लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सुनवाई नहीं करती है तो दिव्यांग संगठानों 54 लाख दिव्यांगजन द्वारा अगली 17 अगस्त 2026 को लखनऊ में मुख्यमत्री विधानसभा घेराव किया जायेगा उत्तर प्रदेश के सभी दिव्यांग संगठन दिव्यांग जन का धन्यवाद दिया ।
