June 14, 2026
Nagendra-pratap-tomar-620x400

बीसीआर न्यूज़ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर ने एक बार फिर मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बा में हिंदू युवा वाहिनी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नागेंद्र प्रताप तोमर को आमंत्रित किया गया था। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में लड़के खाली बैठे हैं, पाकिस्तान की लड़कियों से शादी करा दी जाए और बाकी सारे मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाए।

उन्होंने कहा, ‘यह बात सही है कि हमें 15 अगस्त के दिन जो आजादी मिली थी वो टुकड़ों में मिली थी, सड़कों पर मिली थी। पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान बना था, फिर दूसरे दिन 15 अगस्त के दिन हिंदुस्तान को आजादी मिली थी, यह बहुत सोचनीय विषय है। हम अखंड भारत बनाएंगे… कुछ लोग कहा करते हैं कि ये जो इतने मुसलमान हैं, जो कायर लोग हैं हम हिंदुओं के बीच में से… कहते हैं कि ये कहां जाएंगे… इतनी बड़ी संख्या है। अरे भाई, हमारे यहां लड़कियां कम हैं, उनके यहां तो लड़कियां बहुत ज्यादा हैं, हमारे तो लड़के तैयार बैठे हैं, सब अपने में खपा लेंगे, चिंता मत करो। बस केवल हमारी पाचन शक्ति दुरुस्त होने की देरी है, जिस दिन पाचन शक्ति दुरुस्त हो गई, तो हमने तो बड़े-बड़े पचा डाले।’

तोमर ने कहा, ‘हमारे अंदर बहुत ताकत है, हमने तो सबको मिट्टी में मिला दिया। हमारी पाचन शक्ति बढ़िया थी, उस पाचन शक्ति को मित्रों दुरुस्त करो, ये सब जो है ना… कोई रुबैया है, कोई सुबैया है, ये सब तो आने वाली हैं, तैयार रखिए, मजबूती से। लट्ठ में जान पैदा कीजिए और ये लट्ठ में जान पैदा होगी तो लोकतंत्र में संगठन के द्वारा। आप जानते हैं… मैं बताता हूं कि जो सतयुग था, उस दौरान भगवान आए और जो ऐसे दुराचारी राक्षस थे उनका नाश स्वयं कर दिया, जनता को कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *